DELHI – बेटे की बहू ने रिवाल्वर की नोक पर विधायक पर लगाया बलात्कार का आरोप

– दिल्ली की मुण्डाकै क्षेत्र से है विधायक
———————————
Pdu samachar
————————————


दिल्ली :- में बीजेपी के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी बहू ने रेप का आरोप लगाया है| बीजेपी से 2 बार विधायक रहे मनोज शौकीन के खिलाफ उनकी बहू ने पश्चिम विहार थाने में FIR दर्ज करवाई है| आरोप है कि पूर्व विधायक ने 31 दिसंबर 2018 और 1 जनवरी 2019 की रात के बीच की रात बंदूक की नोक पर अपनी बहू के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया|
पूर्व विधायक मनोज शौकीन मुंडका और नांगलोई जाट से एमएलए रहे हैं| एफआईआर में पीड़िता ने कहा है कि 31 दिसंबर 2018 को उनके परिवार की एक होटल में पार्टी थी| पार्टी के बाद वो अपने पति के घर गई तो लगभग आधी रात को उनके ससुर ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया| पीड़िता ने एफआईआर में दिल्ली पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है| पीड़िता की एफआईआर दिल्ली पुलिस ने 8 अगस्त 2019 को दर्ज की है|
पीड़िता ने कहा है कि इस घटना से पहले भी वो अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवा चुकी है| पीड़िता का कहना है कि उसका ससुर उसे धमकी देता था कि वो बीजेपी का बहुत बड़ा नेता है और उसके कई सांसदों से ताल्लुक है और उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*