– गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के राधाकुंड में स्नान के दौरान दो युवकों की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस
– गिरिराज जी की परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में नहाने उतरे थे तीन दोस्त
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आये तीन युवक राधाकुंड में डूब गये जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि एक को गोताखोरों ने बमुश्किल बाहर निकाला। राधाकुंड पुलिस चैकी के अनुसार नीरज व लखन पुत्रगण गंगा प्रसाद, देवेन्द्र पुत्र राम प्रसाद निवासी नगला वेरिया थाना हाथरस व कृष्णा पुत्र दिनेश किला मोहल्ला हाथरस गिरिराज जी की परिक्रमा करने आये थे। परिक्रमा करते समय रविवार की सुबह करीब सात बजे राधाकुंड में नहाने लगे। अचानक पैर फिसल जाने से लखन कुंड के गहरे पानी में चला गया जिसे डूबता देख उसका साथी कृष्णा ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी लखन के साथ कुंड में डूब गया। जिससे लखन उम्र 17 वर्ष व कृष्णा उम्र 18 वर्ष की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक आकाश को गोताखोरों ने समय रहते निकाल लिया। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
———————————-






