–सदस्यता समारोह में बताया इस सामाजिक सगठन को हिन्दूवादी
Pdu samachar

मथुरा | करणी सेना के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह प्रधान ने अरविन्द चौधरी एवम सतीश शर्मा को करणी सेना की सदस्यता शपथ ग्रहण कराई | इस मौके पर विक्रम सिंह ने कहा कि करनी सेना एक सामाजिक सगठन है, जो गरीबों, शोषितों के हित में संघर्ष करता है | आईटी एवम सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह चौहान ने कहा कि जनपद में करनी सेना का तेजी से विस्तार हो रहा है | लोगों को सेना के सिद्धान्त और नियम पसंद आ रहे हैं | करणी सेना युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर कृष्णा, जिला युवा शक्ति के महामन्त्री अनूप शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह,जिला मंत्री अजय पाल सिंह एवम करणी सेना के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |






