– शिकायत पर राज्य महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने कराया मुक्त
-15 से 20 व्यक्ति रोज करते थे उसके साथ बलात्कार
—————————————-
Pdu samachar
—————————————

नई दिल्ली | एक बड़ी कंपनी में काम करने वाली महिला से दिल्ली के रेड लाइट एरिया (जीबी रोड) में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था| एक ग्राहक की मदद से महिला को देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाया गया है| महिला का कहना है कि रोज 15 से 20 आदमी उसका रेप करते थे| 27 साल की महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है| वह कोलकाता में एक बड़ी कंपनी में काम कर रही थी| लेकिन और बेहतर नौकरी के नाम पर उसे एक आदमी दिल्ली लेकर आया और फिर उसे जबरन जीबी रोड में भेज दिया गया| असल में महिला को एक शख्स ने जीबी रोड में बेच दिया था| इसके बाद महिला से कोठा नंबर 68 में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा| संयोग से एक दिन एक बंगाली शख्स ग्राहक के रूप में महिला के पास पहुंचा | महिला ने उससे मदद मांगी और ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया|
महिला ने ग्राहक को अपने भाई का नंबर दिया| इसके बाद ग्राहक ने फोन कर बहन के बारे में उसके भाई को सारी जानकारी दी |

भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर उसी कोठे पर पहुंचा| खुद अपनी बहन से कोठे पर मिलने के बाद भाई ने दिल्ली महिला आयोग से मदद की गुहार की | दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस के सहयोग से महिला को कोठा नंबर 68 से छुड़ा लिया गया| दिल्ली आने के बाद जीबी रोड पर बेच दिए जाने की वजह से महिला अपने घर वालों से संपर्क नहीं कर पा रही थी| उसके भाई ने कोलकाता में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था.






