सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव- बरसाना रोड स्थित गांव पलसो में करीब चालीस वर्ष पूर्व सन १९८० में ईश्वरीय शक्ति से प्रगट दिव्य ज्योति की पावन अग्नि से अपने शातित्व के बल से मां हरदेवि जी ने माता शती के रूप में दर्शन देते हुए श्री ठाकुर जी को प्राप्त किया था। उस समय देश भर से हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पधारें थे। तब से प्रति वर्ष मां हर देवी का वार्षिक महोत्सव बड़े धूम धाम से सावन माह के शुक्ल पक्ष की अस्टमी को मनाया जाता रहा है। जहां हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पधारते हैं। आज गुरुवार आठ अगस्त को धूम धाम के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें दिव्य शोभायात्रा,फूल बंगला,प्रसाद वितरण, भजन संध्या, चरकुला नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ सावन के मेले के झूलों आदि से सुसज्जित होगा। जानकारी देते हुये मुख्य आयोजक मुरारी बोहरे ने बताया की इस कार्यक्रम के आयोजन में समस्त ग्राम वासियों की तन,मन,धन के साथ भागीदारी रहती है। तथा आस पास के ग्रामीण भी मेले का आनन्द लेने आते है।






