-थाना फतेहाबाद के परोली सिकरवार की घटना
Pdu samachar

आगरा | जनपद के फतेहाबाद के गाँव परोली सिकरवार मे अज्ञात बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर लाखों का सामान पार कर ले गए | गाँव के मदन निहाल सिंह के घर में बीती रात अज्ञात चोर घुस गए और घर में रखे नकदी, आभूषणों सहित दस लाख से ज्यादा का सामान पार कर ले गए | चोर ट्रैक्टर और बाइक के कागजात भी चुरा ले गए | सुबह 4 बजे परिजन जागे तो घर का सामान अस्त व्यस्त और विख़रा देखा तो उनके पेरों तले जमीन खिसक गई | सूचना पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए | चोरों की तलाश शुरू की तो बदमाश नहीं मिले किंतु खेतों में दो संदूक मिल गए जो टूटे हुए थे | सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई |






