- -झारखंड के जमशेदपुर का मामला
——————————
Pdu samachar
——————————

दिल्ली| उतरप्रदेश में अभी उन्नाव की दिल दहला देने वाली घटना थमी नहीं की झारखंड के जमशेद पुर में तीन साल की बच्ची से गेंग रेप के बाद हत्या कर देने का मामला सामने आया है |
इस शर्मनाक घटना के बाद बॉलीवुड के तमाम कलाकारों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से उस बच्ची के इंसाफ के लिए पोस्ट किया है। अनुष्का ने लिखा है, “एक तीन साल की बच्ची जो जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के पास सो रही थी, उसे पहले किडनैप किया गया फिर उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं रेप के बाद उस बच्ची का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया। ये अमानवीय है। इंसानियत बची ही नहीं। इस घटना ने मुझे अंदर तक से झंझोर दिया है। उन दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए”।
इसी के साथ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu sood) ने भी ट्विटर पर इस घटना के लिए निंदा जताई है। सोनू ने लिखा, “जमशेदपुर में एक 3 साल की छोटी बच्ची का अपहरण कर बलात्कर किया फिर उसका सिर काटकर हत्या कर दी गई। ये किस तरह की दुनिया में रह रहे हैं हम? इन दोनों ही आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और इसके साथ एक कानून भी लागू करना चाहिए जहां ऐसे दरिंदों के लिए कोई दया न दिखाई जाए इन्हें सीधा मौत की सजा होनी चाहिए”। बता दें इस मामले में पकड़ा गया आरोपी रिंकू अब पुलिस की हिरासत में है। उसकी पहचान रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा के जरिए की गई। वहीं चौकाने वाली बात ये है कि इस आदमी ने इससे पहले भी कई छोटे बच्चों को किडनेप किया औऱ उकी हत्या की है| वह गिरिहीड जिला पुलिस के एक हवलदार का बेटा है।






