जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ ने अलवर के स्कूल में किया वृक्षारोपण

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————


अलवर | राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय तालाब अलवर अपनी सुंदरता के लिए चर्चित होता जा रहा है | हरियाली के कारण यहां का सौन्दर्य देखते ही बन रहा है| व्याख्याता भूगोल संगीता गौड़ का कहना है कि विधालय में समय समय पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। ये पौधे स्कूल की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं ¦ गुरूवार को भी विधालय परिसर में पौधारोपण किया गया, जिसमे 11 पौधे लगाए गए | इस मौके पर स्टॉफ सदस्य रामकिशन सैनी,भगवती सैनी,हरिराम मीना और प्रधनाचार्य चंद्र प्रकाश मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा| पौधारोपण जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में तालाब राजगढ़ स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया था |
विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता भूगोल श्रीमती संगीता गौड़ ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके खंडेलवाल के साथ आए अन्य पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय में पौधारोपण किया गया |
उक्त वृक्षारोपण अभियान पूरे जिले में जोर शोर से चलाया जा रहा है जिससे अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित किया जा सके |
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके खंडेलवाल, आयकर अधिकारी विशन कालरा, राजू पहलवान, विद्यालय प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश मिश्रा, रामकिशन सैनी, भगवती प्रसाद सैनी, हरिराम मीणा, धर्मेंद्र अवस्थी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, गिर्राज प्रसाद बैरवा, शिवचरण शर्मा, पवन गौड सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद था|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*