BALDEO – बलदेव नगरी का एसडीएम ने किया निरीक्षण

– – नगर में भ्रमण कर जानी सफाई की हकीकत

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव-उप जिलाधिकारी महावन हनुमान प्रसाद मौर्य ने आज सुबह सात बजे ठाकुर श्री दाऊजी महाराज की नगरी में सफाई अभियान का निरीक्षण कर कमियों को सुधारने के निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिये। शासन की मंशा अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज सोमवार को ठाकुर जी महाराज दाऊजी महाराज की नगरी का औचक निरीक्षण किया। बिना सूचना दिए एसडीएम आज सुबह सात बजे बलदेव में पहुँच गये। उन्होंने पुराना बस स्टैंड, पश्चिमी स्कूल,श्री दाऊजी महाराज की नगर परिक्रमा, नीवरी रोड, जाटव मोहल्ला ,खाई वाला मोहल्ला, होली रोड एवं कैलाश रोड का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने कस्बे के नागरिकों से घर घर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। लोगों से उन्होंने पूछा कि महीने में कितने दिन चूना या ब्लीचिंग पाउडर नालियों डाला जाता है। सफाई नायक श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि नगर में अभी इस तरह की कोई व्यवस्था नही है। व्यवस्था होने पर ब्लिचिंग पाउडर डाला जायेगा। इस दौरान नागरिकों ने बताया सफाई कर्मचारी कूड़े को नाली इत्यादि में सफाई के दौरान डाल देते हैं। जिसके कारण नालियों में पानी रुक जाता है। निरीक्षण के दौरान कस्बे की ज्यादातर नालियां स्वच्छ मिली। जबकि कुछ नालियों में दो दिन पूर्व ही बरसात के कारण मिट्टी जमी हुई मिली। जिसका उन्होंने साफ करने का आदेश दिया। उप जिलाधिकारी ने बताया बलदेव में स्वच्छता का कार्य संतोषजनक पाया गया है। फिर भी सफाई की आवश्यकता है। जो कर्मचारी आज नदारद मिले हैं ।या जी वार्डो में सफाई नहीं हुई है। आगे वे सभी वार्ड साफ मिले। आगे के निरीक्षण में किसी भी कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान सफाई नायक श्यामसुंदर पांडे, सुनील पांडे, बृजेश कुमार कन्हैया बोहरे आदि नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*