GOVARDHAN -गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का इत्र से अभिषेक करते सेवायत परीक्षित कौशिक व अन्य   शीतलता के लिए गिरिराज जी का इत्र से अभिषेक

 

– श्रावण मास में गिरिराज जी का विशेष अभिषेक शुरू

परीक्षित कौशिक

गोवर्धन। ब्रज में ठाकुर जी की पूजा बालस्वरूप में की जाती है। भक्त का भगवान के प्रति स्नेह गिरिराज जी के अभिषेक में देखने को मिलता है। गिरिराज जी को शीतलता प्रदान करने के लिए इत्र से अभिषेक किया गया। श्रावण मास के उपलक्ष्य में दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का सेवायत परीक्षित कौशिक के निर्देशन में इत्र, रबड़ी और दूध से अभिषेक किया गया। सेवायत परीक्षित कौशिक ने बताया कि गिरिराज जी साक्षात कृष्ण का स्वरूप हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में ग्यारह साल तक रहकर बालरूप में लीलाएं की हैं। गिरिराज जी उन्हीं लीलाओं के साक्षी हैं।

श्रावण मास में गिरिराज जी के विशेष अभिषेक की शुरूआत की गई है। अभिषेक के बाद प्रभु का श्रृंगार किया गया। फूल बंगला एवं छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवायत पवन कौशिक, सेवाधिकारी मथुरा प्रसाद कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा, गुड्डू शर्मा, हरि पुरोहित, धीरज कौशिक, गणेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*