-गोवर्धन में सार्वजनिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी राहुल यादव, चिकित्सा प्रभारी डाॅ. रूपेन्द्र सिंह व अन्य
– गोवर्धन में सार्वजनिक सेवा संस्थान ने विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया
– दीन-दुखियों के सेवा के लिए लगी है स्वयंसेवी संस्था सार्वजनिक सेवा संस्थान
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- दीन-दुखी एवं गरीब लोगों के लिए सार्वजनिक सेवा संस्थान के सहयोग से मंगलवार को लोकमणि बिहार काॅलौनी में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं आॅपरेशन शिविर लगाया गया। नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डाॅ. रूपेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोगों को नेत्र चिकित्सा के लिए प्रेरित करते हुए एसडीएम ने स्वयं नेत्र परीक्षण कराकर सभी को आखों प्रति जागरूक रहने के लिए समय-समय परीक्षण कराने की सलाह दी। सार्वजनिक सेवा संस्थान के महासचिव डाॅ. विनोद दीक्षित ने बताया कि यह उनका दूसरा शिविर है। शिविर में निःशुल्क उपचार के साथ-साथ रहने-खाने व दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। साधन के अभाव में लोग अपनी आंखों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए नेत्र उपचार की व्यवस्था की गई है। यह शिविर डाॅ. श्राॅफ आई केयर इंस्टीट्यूट के नेत्र विशेषज्ञों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डाॅ. राजबाबू कुशवाह ने बताया कि शिविर में 162 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया जिनमें से 21 मरीजों को मोतियाबिंद के आॅपरेशन के लिए भर्ती किया गया गया है। जल्द ही उनका शिविर देहात के गांवा में लगाया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी भगवान सिंह सैनी हलवाई, गौतम खंडेलवाल, कैलाश चंद मिश्र, विकास पाठक, सुधाकर तिवारी, काजल चैधरी, नीलम सिंह, अंशू सिंह, शीतल, सौरभ सिंह, डाॅ. भरत दीक्षित, दीपिका सैनी आदि थे।






