MATHURA-गोवर्धन तहसील के ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के अंतर्गत नगला माडा कह जलभराब की जनसमस्या को दूर कराते एसडीएम व अन्य 

-एसडीएम ने जल निकासी की समस्या का समाधान आपसी सहमति से कराया 

परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:– तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के मजरा माडा में काफी दिनों से रास्ते में जलभराब की समस्या का मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल यादव व सीओ विजय शंकर मिश्र ने कराया। रास्ते में जल निकास की व्यवस्था न होने से दल-दल, कीचड़ व गंदे पानी से रास्ता अवरूद्ध हो गया।

लोगों को परेशानी होने पर इसकी शिकायत एसडीएम को की गई। इसकी जांच एडीओ पंचायत संजीव कुमार शर्मा से कराई गई। गांव के प्रधान प्रतिनिधि तेजवीर सिंह ने बताया कि करीब आठ माह से पानी निकासी को लेकर समस्या बनी थी लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दो रास्तों में क्राॅस आधा-आधा पानी देकर समस्या का समाधान करा दिया। गांव के ही नीतू पु़त्र श्याम सिंह, मोहन, श्याम, भोला, योगेन्द्र आदि में आपसी सहमति कराई गई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*