– गोवर्धन पहुंचे व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
परीक्षित कौशिक

गोवर्धन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे व जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात आनंद पाल ने गोवर्धन पहुंचकर व्यापारियों के साथ तीर्थ विकास भवन में बैठक ली। व्यापारियों के हितों व उनकी सुरक्षा पर चर्चा हई। तहसील अध्यक्ष गणेश पहलवान अन्य लोगों ने गिर्राज जी की छवि भेंट स्वागत किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजू लाला, महेश अग्रवाल, हुकम अग्रवाल, गोकुलेश पुरोहित, रामबाबू सैनी, मोहम्मद उमर फारुकी, लक्ष्मीनारायण कौशिक, आदेश अग्रवा, पंकज शर्मा, देव, लक्ष्मण ठाकुर आदि थे।
———————-






