MANT – एक बार फिर नींद हुई जानलेवा,एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई बस,,देखें वीडियो

दो की मौत एक दर्जन से अधिक घायल भिंड से दिल्ली जा रही थी बस

हरेकृष्ण गोयल

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर नींद की झपकी जानलेवा साबित हुई, झपकी ने दो लोगों की जान ले ली वहीं एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। मध्यप्रदेश के भिंड मुरैना से एक निजी स्लीपर कोच बस करीब तीन दर्जन सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी,महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 117.500  शनिवार की मध्य रात्रि के बाद  चालक को नींद की झपकी आ गयी,और बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी  जबरदस्त थी कि जोर की आवाज हुई और बस में चीख पुकार मच गई,घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पीआरवी 1877 खड़ी थी,राहगीर से सूचना मिलने पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचीं,पीआरवी पर तैनात अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि मौके की स्थिति काफी भयावह थी,तमाम लोग बस में फंसे मदद के लिए चीख पुकार मचा रहे थे,ऐसी हालात देख तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, और खुद घायलों को एम्बुलेंस में शिफ्ट करने में जुट गए।उसके बाद टोल चौकी पुलिस के अलावा महावन थाने की पुलिस व मांट व महावन के सीओ भी मौके पर पहुंच गए,उधर जेपी ग्रुप की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। जैसे तैसे बस की खिड़की आदि को काट कर उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया,और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया।पर तब तक बस में सवार 22 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र महेश निवासी सीता नगर भिंड मुरैना व 45 वर्षीय लल्लू पुत्र हरिराम निवासी कुसमरा जिला जालौन की मौत हो चुकी थी।

ये हुए हैं घायल

1.आशीष मिश्रा पुत्र नरेंद्र मिश्रा निवासी भिंड 2.शबाना पत्नी शान मोहम्मद निवासी भिंड 3.बस चालक इदरीश खान पुत्र हामिद खान निवासी भिंड 4.विनोद पुत्र जलूर निवासी नन्द गांव आगरा 5.शैलेश पुत्र मुन्ना पाल निवासी बढ़पुरा इटावा 6.धर्मवीर पुत्र नेत्रपाल निवासी देव खेड़ा फिरोजाबाद 7.रघुवीर सिंह पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला बालू फिरोजाबाद 8.मिथलेश देवी पत्नी नरायन सिंह निवासी भिंड 9.नारायण सिंह पुत्र देवीदयाल निवसी भिंड 10.साबिर अली पुत्र इकराम अली निवासी राम गढ़ 11.अकील अली पुत्र साबिर अली निवासी राम गढ़ इसके अलावा कई अन्य सवारियों को भी चोटें आईं हैं।

ट्रक चालक ने लगाए अचानक ब्रेक

बस चालक इदरीश ने बताया कि हादसा नींद की झपकी की वजह से नहीं हुआ, बल्कि आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से हादसा हुआ।

मौत के मुंह से बचा धर्मवीर

एक अन्य घायल फिरोजाबाद निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह मौत के मुंह से बाल बाल बचा है,उसने बताया कि वह बस में सो रहा था, अचानक जोर की आवाज के साथ झटका लगा सवारियाँ एक दूसरे के ऊपर गिरने लगीं और चीख पुकार मच गई,उसने बताया कि वह राखियां खरीदने दिल्ली जा रहा था,एक अन्य घायल रामगढ़ निवासी अकील के बताया कि वह दिल्ली में अपने भाई से मिलने जा रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*