BALDEO-एसडीएम को स्कूल के निरीक्षण में मिले कम बच्चे,विद्यालय में पढ़ाई का स्तर मिला शून्य

– प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक को निलंबित

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव- ब्लॉक में सोमवार की सुबह एसडीएम महावन हनुमान प्रसाद मौर्य द्वारा गांव छिबरऊ व ततरोठा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। छिबरऊ में सुबह आठ 15 पर पहुँचे एसडीम को छात्र संख्या कुछ कम दिखाई दी। उन्होंने बच्चों विद्यालय समय पर आने के लिये प्रेरित किया। साथ ही अन्य व्यवस्थाओ से एसडीएम सन्तुष्ट नजर आये। ग्राम सभा ततरोठा मे प्राथमिक विद्यालय नगला भल्ला का निरीक्षण किया ।जहां पर उन्हें अनेक खामियां नजर आई। विद्यालय में जहां उन्हें प्रति क्लास में बच्चे कब मिले वही चौथी क्लास की बच्ची 6 का पहाड़ा नहीं सुना सकी। पढ़ाई का स्तर उन्हें बिल्कुल सुन्न मिला। विद्यालय में शिक्षक महेश कुमार के अनुपस्थिति मिलने पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार द्वारा अपनी राइटिंग से स्वयं छुट्टी का लेटर तैयार कर दिया गया। तथा उस पत्र पर महेश कुमार के हस्ताक्षर कर दिये।

मध्यान भोजन के समय बच्चों के बैठने की कोई व्यवस्था नही थी। बच्चे गन्दगी में बैठकर भोजन करने बैठ गये।बच्चों के बैठने के लिये विद्यालय में पट्टियां नही थी। लेट्रिन व बाथरूम खराब पड़े हुये थे। बच्चे खुले में पेशाब जाया करते थे। सरकारी शिक्षा की ऐसी ही बदहाली देख कर उपजिलाधिकारी महावन हनुमान प्रसाद मौर्य को बहुत गुस्सा आया। जब उन्होंने विद्यालय के रजिस्टर देखे तो वह वो चौंक गए। इस विद्यालय में एक सौ बिडबच्चे नामांकित हैं। लेकिन मौके पर महज बीस बच्चे ही उपस्थित मिले। हैरत की बात ये थी कि कक्षा पांच में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। इन सारी अव्यवस्थाओं को देख कर देख उपजिलाधिकारी ने तीनों शिक्षको के निलंबन की सन्तुति की है।

वही ग्राम प्रधान एन पी सिंह भरगर ने बताया कि शिक्षक विगत बीस बर्षो से एक ही जगह पर रुके हुये थे। विद्यालय आने जाने का कोई टाइम नही था। पहले भी दो बार ये निलबिंत हो चुके है। पहले भी ग्रामीण इनकी शिकायत कर चुके है। परंतु इस बार हिंदुस्तान समाचार में छपी खबर पर प्रशासन ने गोर कर ये कार्यवाही की है। अब शायद विद्यालय में पढ़ाई का स्तर सुधार जाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*