– करीब दो सौ पचास नये सदस्य बनाये गये
80 करोड़ की लागत से बनेगी सड़कें
सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव- भारतीय जनता पार्टी बलदेव विधानसभा का सदस्य अभियान महापर्व आज विकास खंड बलदेव के गांव नगला टीका से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट ने भारत माता के चित्र माल्यार्पण पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया । इस दौरान करीब ढाई सौ नए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा की इस बार बलदेव विधानसभा में पिछले वर्ष की अपेक्षा हजारों नए सदस्य नए बनाए जाएंगे ।जो भाजपा की रीती नीतियों पर चल कर इस देश को मजबूत करेंगे । उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने की प्राथमिकता हैं । विधायक निधि व अन्य निधियों के साथ-साथ इस विधानसभा में 80 करोड़ की लागत से सड़कों को मंजूरी दिलाई है। जो सड़कें खस्ताहाल हैं उनका कार्य बरसात के बाद प्रारंभ हो जाएगा । कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कराया जाएगा । इस दौरान वरिष्ठ नेता अनिल रावत, शोभाराम रावत ,रनवीर सिंह प्रधान ,नीरज कुमार, अजीत छोकर ,महेंद्र सिकरवार ,लोकेंद्र सिंह , मनीष उपाध्याय ,लेखराज सिंह आदि अनेक भाजपा के सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद विधायक पूरन प्रकाश ने प्राथमिक विद्यालय टीका का भी निरीक्षण किया । जहां पर साफ-सफाई एवं बच्चों की बैठने के लिए फर्नीचर ना होने पर प्रधान की क्लास लगा दी । उन्होंने कहा विद्यालय में बच्चों के लिए फर्नीचर शीध्र बनवाया जाये। व सफाई बहु नियमित कराई जाए।






