BALDEO – रविवार बाजार में दुकानदारों को मिलेगी सुविधाएं

ग्राहकों को मिलेगा स्वच्छ जल, सुरक्षा

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव – ठाकुर श्री दाऊजी महाराज की नगरी में बलदेव नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडे के अथक प्रयासों से मेला गाउंड में लगने वाला रविवार बाजार अपनी चरम सीमा पर पहुंचने लगा है । नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष कमल कुमार पांडे ने बताया विगत दो माह पूर्व मेला ग्राउंड में रविवार बाजार की स्थापना की गई थी। जिसमें गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो को सस्ती कीमतों पर अच्छा सामान मिले। नगर पंचायत की दुकानदारों से शर्त थी सभी को सस्ती और अच्छी क्वालिटी का सामान इस बाजार में मिले। उन्होंने बताया कि इस बाजार से नगर पंचायत का आमदनी का जरिया भी बना है। हर सप्ताह लगने वाले बाजार से मेला ग्राउंड की साफ सफाई भी होने लगी है। भविष्य में नगर पंचायत इस इस बाजार को भव्य रूप देने के लिए पानी ,बिजली एवं सुलभ शौचालय एवं पुलिस व्यवस्था उपलव्ध करायेगी। जिससे बाजार में असामाजिक तत्व महिलाओं से आवाज कस्सी व छेड़ छाड़ न कर सकें। इस अवसर पर ब्रजेश पांडेय,श्री कांत पांडेय,दाताराम, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*