सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव- पब्लिक स्कूल में 20वां कारगिल विजय दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया । जिसमें सैनिकों तथा अमर शहीदों की कारगिल युद्ध की विजय के लिए आभार प्रकट किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक सिकरवार एवं प्रधानाचार्य डॉ अनीता सी सिकरवार ने मां भारती एंव मां शारदे की चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा कारगिल विजय दिवस के रूप में रैली निकाली गई । जिसमें सभी शहीदों को याद किया, साथ ही रैली के माध्यम से संदेश दिया कि भारत देश हमारा जन्मभूमि स्वरूप है । उसके लिए हम सबको इसकी रक्षा के लिए आगे आना चाहिए । उसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के मध्य पोस्टर आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी भावनाएं कारगिल युद्ध व सैनिकों के समर्पण भाव को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसमें प्रथम स्थान खुशबू, द्वितीय स्थान खुशी शर्मा,व तृतीय स्थान रमन सिंह ने प्राप्त किया। इसके बाद कारगिल युद्ध पर प्रस्तुत की गई । जिसे देख कर प्रांगण भारत माता की जयकारों के साथ गुंजायमान हो उठा।
विद्यालय निदेशक डॉ अशोक सिकरवार ने अमर शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी, और कहा सैनिक ही देश के सच्चे नायक हैं । विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह ना करते हुए मातृभूमि की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । हम को इनके परिवारों और उनका सम्मान करना चाहिए ।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ड्राक्टर अनीता सी सिकरवार सभी को देश के प्रति वफादार व देश की प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का आग्रह किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बलभद्र सिंह, गीता शर्मा ,संगीता ज्योति सारस्वत ,आदि का हम योगदान रहा।






