MANT – हेलमेट ने बचाई युवा अधिवक्ता की जान

हरेकृष्ण गोयल

मांट। हैलमेट पहनना जीवन के लिए कितना जरूरी है,इसका अहसास तब होता है जब कोई दुर्घटना होती है।मांट तहसील के युवा अधिवक्ता द्वारा हैलमेट पहनने होने से उन्हें गम्भीर चोट नहीं आईं। अधिवक्ता कृष्ण कांत अग्रवाल किसी कार्यवश एआरटीओ कार्यालय अपनी बाइक से जा रहे थे।जमुना पार थाने के सामने स्पीड ब्रेकर पर सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक असन्तुलित हो गई।श्री अग्रवाल की बाइक बुरी तरह से स्लिप होकर गिर गई। बाइक गिरने से उनके हाथ पैरों में काफी चोटें आईं।पर गनीमत रही कि श्री अग्रवाल ने मजबूत किस्म का हैलमेट पहने हुए था,जिसके चलते उनके सिर में चोटें नहीं आई, यदि हेलमेट न होता हो गम्भीर चोटें आ सकती थीं। भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए युवा अधिवक्ता ने सभी बाइक सवारों से हेलमेट पहनने का आग्रह किया है। वहीं वुधवार की रात मांट थाने में तैनात एक होमगार्ड जवान का प्रेमनगर के समीप ट्रेक्टर से एक्सीडेंट हो गया था,इसमें भी गनीमत यह रही कि उसने हेलमेट पहने हुए था,जिससे वह सिर की चोट से बच गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*