– सफाई में नहीं बरती जाएगी लापरवाही
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- नगर पंचायत गोवर्धन में सफाई कार्य में लापरवाही और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर अधिशाषी अधिकारी ने सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। मुकेश कुमार बतौर सफाई कर्मी नगर पंचायत में कार्यरत है। एसडीएम राहुल यादव बार बार नगर पंचायत को सफाई में लापरवाही के लिए निर्देशित करते रहे। मुकेश कुमार की ड्यूटी वार्ड पांच में लगी थी। एसडीएम के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी रजनीश शर्मा लगातार निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी मुकेश कुमार अनुपस्थित मिला तथा नालियों की गंदगी सड़क तक आ रही थी। रजनीश शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही पर मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया तथा इसकी जांच लिपिक मोहन श्याम को सौंप दी। रजनीश शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।






