BALDEO-करंट से किसान की मौत

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव- थाना क्षेत्र के गांव ततरोता की ग्राम पंचायत गढ़ी गोवर्धन में करंट की चपेट में आने से चालीस वर्षीय किसान छीतर सिंह की मौत हो गई। ग्रामीण उसे आनन-फानन में आगरा के विभिन्न अस्पतालों में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के साथ उसके दो बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए जिन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए फरह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाँव प्रधान एन पी सिंह भरगर ने बताया मृतक किसान छीतर सिंह की पत्नी पहले ही गुजर चुकी है। इस दुखद घटना से जहाँ पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि मृतक किसान के मासूम बच्चों का लालन-पालन कौन करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*