Pdu samachar

वृन्दावन| जैत पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव छटीकरा में दलोता निवासी ओमी की दबंगो द्वारा लाठी डंडो से बेरहमी से पिटाई की गई | मारपीट में ओमी को गम्भीर चोट आई है । मौके पर पहुंची डायल 100 ने घायल को सौ शैया अस्पताल में गंभीरअवस्था में दाखिल कराया है | आरोपी दलौता के बताए गए हैं | झगड़े के पीछे आपसी रंजिश बताई गई है |






