– व्यापारियों में हर्ष की लहर
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जिसमें गोवर्धन व्यापार मंडल के महामंत्री गणेश पहलवान को गोवर्धन नगर उद्योग व्यापार मंडल में तहसील अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है।इस मौके पर गणेश पहलवान ने बताया कि वो हर समय व्यापारियों की सेवा में तत्पर रहे हैं। और आगे भी किसी भी व्यापारी भाई को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर पंकज स्वर्णकार, लक्ष्मी नारायण कौशिक, राजकुमार अग्रवाल, हुकम अग्रवाल, रवि अग्रवाल, गिरधारी सेठी, आदेश अग्रवाल, मिंकु खंडेलवाल, रामबाबू सैनी, रतन सैनी, मोहम्मद उमर फारुकी, सीताराम सैनी, लव अग्रवाल, देवेश सोनी, महेंद्र सोनी, पंकज शर्मा, बॉबी शर्मा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।






