MANT- प्रशंसा का पात्र बनी हुई है | महिला आरक्षी कु. रेनू

हरेकृष्ण गोयल

मांट। मांट थाने की महिला आरक्षी कु.रेनू इन दिनों कस्बा में प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।उसके द्वारा वाहन चालकों को विनम्र भाषा मे हैलमेट व सीट बेल्ट के लिए आग्रह करते देख लोग उसकी शालीनता के कायल हो जाते हैं।सफेद टीशर्ट व नीली लोवर पहन कर जब वह एंटी रोमियो टीम के साथ निकलती है तो कस्बा में उसकी कार्यशैली देखने को लोग लालायित हो जाते हैं। उसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बाजार में चकिंग के लिए आते ही लोग कहने लग जाते हैं कि देखो रेनू सिपाही आ गयी,सब लोग इस इंतजार में रहते हैं कि रेनू आज क्या नया करने वाली है।प्लीज अंकल हैलमेट लगा लो एंटी रोमियो टीम के प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा,महिला आरक्षी रेनू, पुरुष आरक्षी राजीव कुमार व एक अन्य महिला आरक्षी रोजाना सुबह व शाम को कस्बा के बाजार में वेवजह घूम रहे युवाओं को चिन्हित करते हैं।वहीं हेलमेट व सीट बेल्ट की भी जांच करते हैं।इसमें रेनू कुमारी का आग्रह करने का तरीका देख लोग उसकी प्रशंसा किये बिना नहीं रहते,रेनू बिना सीट बेल्ट या बिना हैलमेट वालों को रोककर विनम्रता पूर्वक कहती है कि प्लीज अंकल हैलमेट,सीट बेल्ट लगा लो,क्यों कि यह आपकी सुरक्षा के लिए है,वह कहती है कि ध्यान रखो घर पर कोई आपका इंतजार भी कर रहा है।

थाने में भी बिना तनाव के करती है काम थाने में भी रेनू कुमारी बिना तनाव के अधिकारियों द्वारा सौंपे गए कार्यों को फुर्ती से सम्पादित करती है।दो वर्ष पूर्व पुलिस में भर्ती हुई रेनू खुद कहती है कि उसे इस तरह के काम करने से दिली तसल्ली मिलती है।

।।।।।।।

रोमियो टीम का सदस्य राजीव भी है काफी एक्टिव एंटी रोमियो टीम का आरक्षी राजीव कुमार भी बिना थकान महसूस किए अधिकारियों के निर्देश का पालन कर रहा है,वेवजह घूमने वाले युवाओं को सख्ती से पेश आता है, वहीं ऐसे लोगों को भविष्य में इस तरह न घूमने की हिदायत भी देता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*