सुरेन्द्र चौधरी
बलदेव- पुलिस ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए व्यापारियों के हाथ में महिला सम्मान हमारा कर्तव्य के अंतर्गत एंटी रोमियो एस्कॉर्ट कार्ड थमा दिया। घटना शुक्रवार की शाम 8:00 बजे की है । व्यापारी देवेंद्र अग्रवाल बलदेव में काका माकेंट में मोबाइल रिपेयिग की दुकान करता है। प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान बंद कर श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने के लिए मंदिर आया हुआ था। मेन बाजार में ही पुलिस द्वारा गश्त के दौरान उसे रोक लिया गया। और उससे हेलमेट के बारे में पूछा। उस पर हेलमेट ना होने के कारण उससे उसका नाम पता एवं पूरी जानकारी उससे एकत्रित कर ली। जानकारी एकत्रित करने के बाद पुलिस टीम ने उसके हाथ में लाल कार्ड में नाम पता भर कर थमा दिया। व्यापारी ने गस्त में चल रहे पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह दुकान बंद कर के दर्शन करने आया है। तथा दर्शन करके वह अपने गांव मंडोरा जाएगा । उसकी जेब में दुकान की चाबी भी हैं। परन्तु पुलिस ने उसकी एक न सुनी।

भरे बाजार में व्यापारी ने अपने हाथ में लाल कार्ड देखातो उसे बड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई। ऐसे कई उदाहरण बलदेव के व्यापारियों के साथ हुये हैं। इस घटना से बलदेव के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है । इस तरह से लोग दर्शन करने व बाजार में समान खरीदने भी नही आ सकते। पुलिस को अगर लाल कार्ड देने हैं तो बलदेव में विद्यालय के समय पर चौराहा ,कोचिंग सेंटर के खुलने एंव बन्द होने के समय आस पास मोटरसाइकिलों पर आवारागर्दी गिर्दी करने वाले लड़कों के हाथों में यह थामने चाहिए। ना कि व्यापारियों के हाथ में। व्यापारी के देवेन्द्र अग्रवाल के पिता राकेश अग्रवाल के पिता बलदेव में पोस्ट मेन है व चाचा हरेश गुप्ता डीआइजी ऑफिस में कार्यरत है। व्यापारी ने एसएसपी मथुरा को इस पूरे प्रकरण से अबगत करा दिया। एसएसपी शलभ माथुर ने व्यापारी को जांज कर दोषी यो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये है।






