– तांत्रिक गुरु- चेला दोनों किए पुलिस ने गिरफ्तार
Pdu samachar

सोलन ! शमशानघाट में पूजा की आड़ में तांत्रिक गुरु-चेले ने महिला के साथ गैंग रेप कर दिया। पुलिस ने जौणाजी पंचायत के (कनाह) के रहने वाले कथित तांत्रिक प्रकाश चंद (42) निवासी कनाह जौणाजी पंचायत जिला सोलन व चेले ज्ञान प्रकाश (56) तुंदल पंचायत कंडाघाट जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। बीमारी से परेशान महिला तांत्रिक के पास पहुंची थी और अपनी परेशानी बताई, इस पर तांत्रिक ने प्रेत आत्माओं का साया बताकर अगले दिन श्मशान में पूजा के बहाने बुलाया | जैसे ही महिला वहां पहुंची। तांत्रिक गुरु – चेले उसे जीप में बिठाकर नारग स्थित अपने घर ले गए और महिला को अंधेर कमरे में बंद कर बारी बारी से तांत्रिकों ने उसके साथ पूरी रात बलात्कार किया | जैसे तैसे महिला अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना को बताया | अगले दिन महिला ने पति के साथ सोलन थाने पहुँच कर कथित तांत्रिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है |
*तांत्रिकों के पास बड़े घरानों के लोग ज्यादा पहुंचते थे*
इन कथित तांत्रिकों के पास रोजाना 200 से 300 लोग पूजा व हवन करवाने पहुंचते थे। लोगों की मजबूरी का लाभ उठाकर यह उनसे पैसों के साथ साथ उनकी इज्जत को लूटते हैं। बताया जा रहा है कि जब पुलिस उन्हें गिरफतार करने गई तो वहां 50 के करीब लोग पूजा करवा रहे थे।*न करें विश्वास : एसपी* एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस भी चाहती है कि लोग तांत्रिकों के झांसे में न आएं। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला आईपीसी की धारा-376 (2जी) के तहत दर्ज किया है। इसके अलावा आईपीसी की धारा-420, 365, 366, 342, 120बी व 506 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।






