BALDEO- जिलाधिकारी का भी ख़ौफ़ नही है शिक्षकों में समय से एक घण्टे बाद खुल रहे है विद्यालय

 

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव – जिलाधिकारी के बलदेव में औचक निरीक्षण के बाद भी बलदेव क्षेत्र के शिक्षकों में से खौफ गायब है। विद्यालय का टाइम सुबह आठ बजे होने के बावजूद भी शिक्षक विद्यालय को नो बजे तक खोल रहे हैं । बच्चे सुबह आठ बजे ही विद्यालय आ जाते हैं । विकासखंड बलदेव में तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी सर्वज्ञान मिश्रा ने औचक निरीक्षण के बाद हमीरपुर में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिली कमियोंओं एवं शिक्षकों के द्वारा विद्यालय को समय से पूर्व भी बंद कर दिए जाने के कारण वहां के ग्यारह शिक्षकों को निलंबित कर कर दो अनुदेशकों की सेवा समाप्ति कर दी । उसके बाद भी क्षेत्र के शिक्षकों में जिलाधिकारी या अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारी का कोई भी डर नहीं है।

ऐसा ही वाकया नगला भल्ला के प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला वहां पर शनिवार को आठ चालीस तक ना तो प्रधानाचार्य ही आए थे ना ही सहायक अध्यापक ,आठ बजे वहां पर कीर्ति देवी शिक्षामित्र अवश्य पहुंच गई थी। जब उनसे जानकारी की तो उन्होंने बताया अभी तक विद्यालय में दोनों अध्यापकों में कोई नहीं आया है । दोनों ही नो बजे के करीब आते है। गांव के प्रधान एनपी सिंह भरगर ने बताया की इस विद्यालय में शिक्षक नो बजे से पूर्व नहीं आते हैं।शिक्षा पर भी खास जोर नही है।पढ़ने पर अन्य कार्यो में शिक्षक ज्यादा बीजी रहते है। जिसकी शिकायत में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर चुका हूं। परंतु अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। वही खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार से इस संदर्भ में बात की तो उन्होंने कहा कि आज दोनों ही शिक्षक लेट आये है। इसकी जानकारी मेने कर ली है। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। तथा ऐसे अन्य विद्यालयों में भी जो शिक्षक गायब रहते है या लेट आते है सभी को चिन्हित करके दोनों एक साथ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*