NEW DELHI – बेटे ने ही करा दी मां की दूसरी शादी

– केरल के कोल्लम का मामला
– माँ का उत्पीड़न नहीं देखा जा रहा था बेटे से
Pdu samachar

नई दिल्ली | कहने के लिए हम 21वीं सदी में हैं। विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए हम प्रतिदिन कोई न कोई कीर्तिमान बना देते हैं। बावजूद इसके अभी भी हमारा समाज कई सारी बुराईयों की जद से आजाद नहीं कर सका है। विधवा महिलाओं को एक अलग नजरिए से देखना इसका एक बड़ा उदाहरण है। ऐसे में यह सुनना सुखद है कि किसी बेटे ने अपनी मां की दूसरी शादी करवाई है।
मामला केरल के कोल्लम जिले का है। कथित तौर पर वहां रहने वाले गोकुल श्रीधर के पिता का व्यवहार उनकी मां के प्रति ठीक नहीं था। इस कारण पहले उन्होंने इसे खत्म कराया। फिर अपनी मां की दूसरी शादी कराई। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सार्वजनिक की। इसमें उन्होंने अपनी मां के नाम एक मार्मिक पोस्ट लिखी। उन्होंने मलयालम भाषा में अपनी मां के सुखद वैवाहिक के लिए कामना करते हुए लिखा कि यह मेरी मां की शादी थी। मैंने बहुत सोचा कि क्या इस तरह का नोट लिखना उचित है। दरअसल, यह ऐसा समय है जब बड़ी संख्या में लोग अभी भी दूसरी शादी को स्वीकार नहीं करते। संदेह, दया और घृणा रखने वाले लोग, कृपया यहां न देखें। अगर आप देख भी लें तो कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
उसने आगे लिखा एक औरत जिसने अपने जीवन में बहुत कुछ झेला। कई बार मैंने उनसे पूछा कि वह यह उत्पीड़न क्यों झेल रही हैं तो उनका जवाब होता कि वह मेरे लिए दुख सहने के लिए तैयार थी। वह सिर्फ मेरे लिए जी रही थी। फिर मैंने एक दिन फैसला लिया | उनके साथ घर छोड़ दिया। मुझे अब ज्यादा कुछ नहीं कहना है। मैं अपनी मां के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*