Pdu samachar

गया | अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात राय टोला में कोसी धार में इन दिनों बाढ़ का पानी पूरी तरह से भर गया है। इस बाढ़ के पानी में आज एक व्यक्ति बह गया। इस दौरान अररिया प्रखंड के अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम उसे ढूंढने के लिए कोसी धार में उतरी है। पानी में डूबने वाला व्यक्ति की पहचान रंजीत कुमार पिता बलदेव राय वार्ड सात का निवासी के रूप में किया गया । मृतक रंजीत की पत्नी संगीत देवी ने बताया कि शौच के लिए कोसी धार के किनारे पानी लेने गए थे। उनकी आंखों के सामने ही पति नदी की तेज धार में बह गए। जब तब शोर मचाकर लोगों को बुलाया तब तक उनके पति पानी में डूब गए। घंटों की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने रंजीत के शव को खोजकर पानी से बाहर निकाला। वहीं, पलासी प्रखंड के डेहटी के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से पलासी बस्ती के मो मंजूर की भी मौत हो गयी है। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में पीएचसी पलासी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है।






