MIMBAI-कामेडियन कपिल शर्मा के फ्लैट में लगी आग

– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किचन में लगी थी आग
Pdu samachar

मुंबई | अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा के मुंबई स्थित घर पर बीते दिन दोपहर भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा फायरब्रिगेड को सूचित कर आग पर काबू पाया गया। आग की घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि कपिल शर्मा का घर ओशिवारा की सात मंजिले बिल्डिंंग की चौथी मंजिल पर है। गुरुवार के दिन दोपहर को अचानक ही चौथी मंजिल पर आग की लपटें दिखने लगीं। स्थानीय लोगों द्वारा बिना देर किए दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग द्वारा आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग किचन में लगी थी, जिसका कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। हादसे के समय घर पूरी तरह खाली था। आपको बता दें कि कपिल अपने परिवार के साथ हाल ही में ओशिवारा के समीप स्थित अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*