बिहार के बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में 25 लाख लोग फंसे

-रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा उनको सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा
– बाढ़ पीड़ितों को सरकार देगी 6-6 हजार रुपये
Pdu samachar

बिहार में प्रलय बनकर आई बाढ़ की पूरी स्थिति पर सीएम नीतीश कुमार खुद नजर रखे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं मोतिहारी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं सदन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इस आपदा की घड़ी में सबको साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने की जरूरत है। सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा है कि SDRF और NDRF की टीम ने बाढ़ प्रवाभित क्षेत्र से करीब सवा लाख लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है।वहीं बाढ़ पीड़ितों के लिए 199 राहत शिविर केंद्र और 76 सामुदायिक रसोईघर स्थापित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि हर जिले में बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा जो सीधे उनके बैंक के खाते में चला जाएगा ।

*बिहार के 12 जिलों में बाढ़*
पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के 12 जिलों में आई बाढ़ की वजह से 25.66 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में दो अलग अलग घटनाओं में पांच और बच्चे डूब गए हैं, लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे बाढ़ से संबंधित घटना को मानने से पूरी तरह से इनकार किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*