नदवई में दिन दहाड़े घर के गेट पर खड़ी महिला के गले से तोड़ी चेन, पुलिस अभी तक नहीं कर पाई अता पता

– सोने की जंजीर तोड़ कर भागते बदमाश सीसीटीवी में कैद 
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार 

भरतपुर| अब महिलाओं का अपने घर के दरवाजे पर खड़ा होना भी दुश्वार है | नदवई की वीआईपी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी महिला के गले से बाइक सवार बदमाश जंजीर तोड़ कर भाग गए | बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसके बाद भी पुलिस उनका पता नहीं कर सकी है |

कॉलोनी के मकान 205 निवासी शशि शर्मा पत्नी राजू अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी बाइक पर सवार तीन लोग वहां आए | उनमें से गुलाबी शर्ट पहने हुए बदमाश शशि के पास गया और कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के बारे में पूछने लगा, वह कुछ माजरा समझ पाती, उससे पहले ही झपट्टा मार जंजीर को तोड़कर भाग निकला |

राजू ने थाने में तहरीर दी है और पुलिस को फूटेज भी उपलब्ध कराए है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*