– 8 वीं तक के छात्रों को बांटे गए 101 बैग
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

जयपुर | राष्ट्रीय युवा जिला अग्रवाल संगठन बूंदी और नैनावा इकाई के अग्रवाल युवा सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में में 8 वीं तक के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए | बैग प्राप्त कर छात्रों के चेहरों पर रौनक छा गई |

बैग वितरण समारोह का आयोजन किया गया | इसके मुख्य अतिथि सुरेश मोडका रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश जेन ने की | मुख्य अतिथि श्री मोडका ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है | इस मौके राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय गोयल, यशवंत जिंदल, मनोज जिंदल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अतुल जेन, विनोद, रोहित, शुभम आदि रहे |






