BALDEO-विद्यालय की स्वंय सफाई करते है अध्यापक

 सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव-विकास खंड बलदेव के गांव खप्पर पुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी एवं सहायक अध्यापक विद्यालय खुलने के समय स्वंय ही झाड़ू लगाकर सफाई करती है। विद्यालय जाने पर मालूम पड़ा कि विद्यालय का स्टाफ प्रतिदिन बदल बदलकर विद्यालय की सफाई करता है। यहां पर किसी भी अध्यापक को सफाई करने में कोई परेशानी नही है। स्वच्छ भारत अभियान को वास्तव में विद्यालय परिवार साकार कर रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी ने बताया कि बच्चों पर विद्यालय की सफाई नहीं कराते ,विद्यालय को हम अपना घर मानकर सफाई करते हैं ।हमें यहां पर किसी भी प्रकार की कोई शर्म नहीं है। जिस तरह घर पर कार्य करते हैं उसी तरह हम विद्यालय को स्वच्छ साफ रखते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*