-पुलिस उत्पीड़न से था परेशान
Pdu samachar

अलीगढ़| भाजपा सांसद के कार्यालय में पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर आग लगाने वाले पवन की छटवें दिन दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई।क्वार्सी थाना क्षेत्र की निधिवन कालौनी निवासी पवन(29 वर्ष)पुत्र मुनेशपाल सिंह ने पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर गत छह जुलाई को भाजपा सांसद सतीश गौतम के विद्यानगर स्थित कार्यालय के बाथरूम में बन्द होकर आग लगा ली थी ।पवन को गंभीर दशा में मैडीकल कालेज में भर्ती कराया गया| हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भर्ती कराया था ।उसका आईसीयू में उपचार चल रहा था| इलाज के दौरान गुरूवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पवन सिंह के भाई पंकज सिंह की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी टिंकू के बहनोई भगवान सिंह की तलाश में जुटी है।






