BIHAR-65 वर्षीय बुजुर्ग ने मंदिर में ले जाकर 7 वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म

– गाँव के ही एक युवक ने बनाई अश्लील वीडियो और किया वायरल
-पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार
Pdu samachar

बिहार के भोजपुर जिले- के संदेश थाना में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है । जहां एक 65 वषीर्य बुजुर्ग व्यक्ति पर सात वर्षीय बच्ची के साथ मंदिर जैसे पवित्र स्थान में दुष्कर्म करने और एक युवक की सहायता से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग तथा वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग अपने घर के बरामदे में खेल रही बच्ची को टॉफी का लालच देकर पास के एक मंदिर में ले गया और मंदिर के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बुजुर्ग के साथ मंदिर में मौजूद गांव के ही एक युवक ने इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संदर्भ में संदेश के थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के बयान पर दुष्कर्म के आरोप में संदेश थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दुष्कर्म के आरोपी हीरामन यादव और वीडियो बनाने वाले रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*