FARAH-बंदरों की उछल कूद से बिधुत पोल टूट कर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

सत्यप्रकाश निगम पीडीयू समाचार

फरह | बंदरों के आतंक ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है | परखम मुस्तफाबाद में शुकवार की सुबह बंदरों ने बिजली का खंबा तोड़ डाला | गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ | गाँव के अशोक पुत्र नेम सिंह
के मकान पर गिरासू हालत में खड़ा था, शुक्रवार की सुबह बंदर बिधुत पोल पर चढ़ कर कूदने लगे, तभी पोल भरभरा कर ग्रामीण के मकान पर गिरा | यह संयोग की बात थी कि उस वक़्त पोल के नीचे कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था |


नाली के किनारे खड़ा यह पोल कभी भी गिर सकता था नाली के किनारे जर्जर स्थिति में खड़ा यह पोल अपने दिन गिन रहा था | यह कभी भी गिर सकता था | तेज आंधी आती थी तो ग्रामीण सहम जाते थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*