– 40 साल से पश्चिमी यूपी के लिए प्रथक बेंच स्थापना के लिए किया जा रहा आंदोलन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। पश्चमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर 40 साल से चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन को अब धार मिलने लगी है। खण्डपीठ स्थापना संघ (युवा) मथुरा ने आंदोलन को नये ढंग से आगे बढाया है। संघ पदाधिकारियों ने बिगत दिन सांसद हेमा मालिनी को ज्ञापन सौंप कर खंडपीठ स्थापना के आंदोलन में सहयोग देने का अनुरोध किया। ज्ञात रहे कि इन दिनों सांसद मथुरा के विकास संबंधी कई पहलुओं पर बेहद सक्रियात दिखा रही हैं। अधिवक्ता ललित शर्मा ने सांसद को बताया कि पश्चमी उत्तर प्रदेश की जनता और अधिवक्ता चालीस साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किंतु अभी तक किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है | अधिवक्ता नीरज राठौर ने बताया कि राजनेता इस संबंध में आगरा, मेरठ, इलाहाबाद के बीच विवाद बताकर मामले में पहल करने से बचते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बैंच की जरूरत अधिवक्ताओं से ज्यादा जनता को है। समझना होगा कि यह अधिवक्ताओं का नहीं जनता का आंदोलन है। जब तक हाईकोर्ट बैंच की मांग जनआंदोलन नहीं बनेगी तब तक गूंगे बहरे कानों तक आबाज नहीं पहुंचेगी | पष्चिमी उत्तर प्रदेश में खण्डपीठ नहीं होने से कई योग्य अधिवक्ता दिल्ली हाईकोर्ट में प्रक्टिस को पलायन कर रहे हैं। इस प्रतिभा पलानय को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने कहाकि अंग्रेजी शासन के समय भी उच्च न्यायालय आगरा में था। यहां की जनता के अंग्रेजों के खिलाफ तीव्र विरोध के बाद अंग्रेज न्यायालय को इलाहाबाद ले गये|






