AGRA-लखनऊ से दिल्ली जा रही बस झरना नाले में गिरी, 29 की मौत

– 23 लोग हुए घायल, हॉस्पिटल में भर्ती कराया
– मृतकों के परिजनों को 5 व घायलों को 2.5 लाख देने की घोषणा की
Pdu samachar

आगरा | एत्मादपुर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यूपी रोडवेज के अवध डिपो की बस के नाले में गिरने से हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग घायल हो गए । यह हादसा तड़के करीब 4:13 बजे हुआ |
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश रोडवेज के अवध डिपो की जनरथ बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी | तभी एत्मादपुर क्षेत्र में बस अचानक यमुना एक्सप्रेस-वे की रैलिंग को तोड़ते हुए 50 फीट गहरे झरना नाले में गिर गई | माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ है |


आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने हादसे में हुई 29 मौतों की पुष्टि की है और बताया है कि मृतकों के शवों को नाले से निकलवा लिया गया है | घायलों को उपचार के लिए आगरा के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 27 पुरुष, 15 वर्षीय एक किशोरी और डेढ़ वर्षीय एक बच्ची शामिल है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दु:ख जताया है और डीएम एसएसपी को घायलों का उचित इलाज कराने के साथ ही उनकी हरसंभव सहायता करने के आदेश दिए हैं | उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को तत्काल घटनास्थल का दौरा कर घायलों का हालचाल जानने के निर्देश दिए हैं।
यूपी रोडवेज ने हादसे में मृत लोगों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने और घायलों का ढाई लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज कराए जाने की घोषणा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*