– महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में किया था काम
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

अलवर | महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने पर राष्ट्रीय महिला सुरक्षा मंच की ओर से बीते दिन कनिष्का फ़ाउंडेशन को राजस्थान गौरव अवार्ड – 2019 प्रदान किया गया | फ़ाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपना योगदान दिया | यही नहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी फ़ाउंडेशन ने सराहनीय प्रयास किया |

फ़ाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष व्याख्याता संगीता गौर ने बताया कि फ़ाउंडेशन पूरे साल महिलाओं की दशा सुधारने की दिशा में प्रयास करता है |मिशन हेल्पलाइन कोर कमेटी राजस्थान के वीरू जोशी, प्रशांत उपमन्यु आदि भी रहे |






