-27जून से चल रही आवेदन प्रक्रिया
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

लखनऊ| प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए डीएलएड पाठयक्रम में आवेदन की प्रक्रिया 27 जून से चल रही है | एक सप्ताह में 1.11 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन तो करा दिया है, किंतु अब तक फीस भरकर पूर्ण आवेदन 90 स्टूडेंट्स ही कर पाए हैं | परीक्षा नियामक प्राधिकरण के अनुसार आवेदनों के आने की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है | अभी तक 90 आवेदन आना नगण्य स्थिति है | बता दें कि आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 11 जुलाई रखी गई है | यानी डीएलएड पाठयक्रम में आवेदन का आधा समय निकल गया है | एक सप्ताह में कितने आवेदन और आ सकते हैं, यह विचारणीय है |






