-11जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
———————————–

डीएलएड(बीटीसी) आवेदन में चुने, शांति आर्यन, को
गुणवत्ता और कुशलता पूर्ण प्रशिक्षण के लिए डाइट मथुरा से 10 मिनट की दूरी पर एनएच – 2 कुरकन्दा स्थित शांति आर्यन का विकल्प चुनकर कुशल टीचर बनने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा सकता है |
लखनऊ | द्विवर्षीय पाठयक्रम डीएलएड(बीटीसी) में प्रवेश के लिए लंबे इंतज़ार के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करा दी है | युवा 11 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे | आवेदन के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश बोर्ड या सीबीएसई, आईसीएस बोर्ड से हाईस्कूल, इंटर पास के साथ साथ 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है | खाली सीटों पर काउन्सिलिंग का द्वितीय चरण 16 अगस्त से शुरू होगा| प्रथम चरण का प्रशिक्षण कॉलेजों में 6 अगस्त से शुरू हो जाएगा | द्वितीय चरण के छात्रों के लिए प्रशिक्षण संस्थानों को अलग से क्लासेज लगानी होंगी ताकि समय से उनका पाठयक्रम पूर्ण हो सके | युवा इस बार भी प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं | युवाओं का मानना है कि वर्तमान में सरकारी टीचर बनना उनके लिए एक गौरव की बात होगी |
—————————
राजकीय संस्थानों मे 10400 व निजी संस्थानों में 41 हजार होगी फीस
डीएलएड पाठयक्रम में निजी संस्थानों के लिए 41 हजार तो सरकारी संस्थानो में 10400 रुपये फीस रखी गई है | आवेदन प्रक्रिया की फीस सामान्य छात्र से 500 व एससी एसटी से 300 और विकलांग से 100 रुपये फीस होगी |






