– इस सिस्टम से राशन लेकर जाने वाले ट्रक को किया जाएगा ट्रेक
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
———————————-

लखनऊ| राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने खाद्यान्न लाने वाले ट्रकों पर जीपीएस प्रणाली लगा दी है
राशन की उठान करने वाले ठेकेदारों के ट्रकों पर यह सिस्टम लगाया गया है ताकि उनकी लोकेशन का पता चल सके और कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके |
साथ ही अधिकारियों को राशन लाने वाले ट्रकों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है|
अधिकारियों से यह देखने को कहा गया है कि गोदाम से राशन निकलने वाले ट्रक रास्ते में कहीं रुक तो नहीं रहे और समय से सही जगह पहुंच रहे हैं या नहीं
ट्रक निकलते ही संबंधित एसडीएम, डीएसओ, पूर्ति निरीक्षक, ग्राम प्रधान और स्थानीय विधायक के पास इसकी सूचना का संदेश पहुंच जाएगा| बता दें कि मिलभगत से गोदाम में राशन पहुंचने से पहले ही माफिया के हत्थे चढ़ रहा था |
फरह में गोदाम के बाद हो रहा खेल
फरह कस्बे में राशन की कालाबाजारी का खेल लंबे समय से चल रहा है |यहां खेल गोदाम से चल रहा है | इस खेल में क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गाँवों के डीलर भी शामिल हैं |






