– सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस बार सर्वोत्कृष्ट रिज़ल्ट दिया
आगरा – मथुरा के बीच एनएच-2 पर कुरकन्दा के समीप बसा एबीएस पब्लिक स्कूल सुरम्य और प्राकृतिक वातावरण के कारण ही नहीं गुणवत्तापरक शिक्षा के कारण भी लुभा रहा है |

स्कूल डाइरेक्टर विजय सिंह कहते हैं, योग्य और मेहनती अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा सालभर पढ़ाई का माहोल जीवंत रहता है | छात्रों को समय समय पर पाठयसहगामी क्रियाएं भी कराई जाती है |

चेयरमेन रिटायर्ड आईएएस भगत सिंह वर्मा कहते हैं कि स्कूल में कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर श्रेष्ठ रिज़ल्ट देना हमारा प्रयास होता है | बच्चो के लिए स्मार्ट क्लासेज के अलावा गेम की स्कूल में पूर्ण व्यवस्था की गई है |






