– न्यूजीलेंड, चिली और अर्जेंटीना में देगा दिखाई
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | 2 जुलाई की रात से शुरू हो रहा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
ज्योतिष विशेषज्ञों की माने तो सूर्य ग्रहण के सूतक का प्रभाव वहीं होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है या फिर ग्रहण के दौरान सूर्य की रोशनी वहां आ रही होती है। ऐसे में भारत में इसका प्रभाव नजर नहीं आयेगा क्योंकि 2 जुलाई को जब सूर्य ग्रहण लगेगा तब यहां रात होगी। हालांकि, इसके बावजूद इस समय कुंडली और ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ फर्क पड़ सकता है।
यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 जनवरी को लगा था जबकि तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर में लगेगा। बहरहाल, सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड के तट के दिखना शुरू होगा और दक्षिणी प्रशांत, चिली और अर्जेंटीना के कई हिस्सों में नजर आयेगा। इसके अलावा इसे कुछ अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे ब्रजाली, उरुग्वे में भी देखा जा सकेगा
सूर्य ग्रहण: भारत में ग्रहण शुरू होने का समय
भारत में सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा ‘| फिर भी यह लगभग 4 घंटे और 55 मिनट का होगा। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण 2 जुलाई की रात 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
बता दें कि ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने या इसकी शुरुआत करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान भोजन या पानी नहीं पीने की सलाह भी दी जाती है। गर्भवती स्त्री, बच्चे या बीमार व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर उसी भोजन को करने की सलाह दी जाती है, जिस पर तुलसी का पता रखा गया हो।
ऐसे देखें सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण भारत में भले ही दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे आप इंटरनेट के माध्यम से यहां देख सकते हैं।
गौरतलब है कि 17 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में आराम से देखा जा सकेगा। यह बुधवार का दिन होगा। हालांकि, ग्रहण का सूतक एक दिन पहले ही 16 जुलाई (मंगलवार) को ही लग जाएगा। यह ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। चंद्र ग्रहण का समय 16 जुलाई की मध्यरात्रि 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और करीब 3 घंटे रहेगा।ज्योतिषी पंडित किशन स्वरूप शर्मा के अनुसार सूर्य ग्रहण भले भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, किंतु प्रभाव तो डाल सकता है |






