-राजस्थान सरकार ने शाला प्रेरक पुरस्कार से नवाजा संगीता को
– अलवर के सीनियर सेकंडरी स्कूल में ले लेक्चरर है ये
————————————-
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

जयपुर | राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 25 वें भामाशाह सम्मान समारोह में 127 ऎसी शख्सियतों को जिन्होने अपनी मेहनत की पूंजी का दान देकर सरकारी स्कूलों की सूरत को सँवारा था, भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया | 17 ऎसे टीचर्स को शाला प्रेरक सम्मान से नवाजा गया, जिन्होने राज्य के भामाशाहों को स्कूलों की दशा सुधारने के लिए प्रेरित किया | उनमे से एक है अलवर जिले के तालाब गाँव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लेक्चरर संगीता गौर | बीते दिन जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम मे आयोजित 25 वें सम्मान समारोह में व्याख्याता भूगोल श्रीमती संगीता गौड को पुरस्कार से नवाजा गया तो खुशी से उनके आंसू छलक पड़े | उनको यह सम्मान मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदान किया |

संगीता ने न केवल अपने स्कूल मे भामाशाहों से 56 लाख रुपये के विकास कार्य कराए, वरन आसपास के 19 राजकीय इंटर कॉलेजों की दशा सुधारने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन किया | उन्होने वर्ल्ड विजन इंडिया व सहगल फाउंडेशन जैसी बड़ी दानी संस्थाओं से संपर्क कर उनको प्रेरित किया | आज इन स्कूलों में बिना सरकार के सहयोग के बुनियादी सुविधाएं पानी की टंकी का निर्माण, बोर, टॉयलेट निर्माण, फ़र्निचर, यूनिफॉर्म वितरण जैसे कार्यों को संपन्न कराया है | श्रीमती गौड को पूर्व मे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभाग द्वारा जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है | बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे | कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी व अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद थे|






