– पिछले 5 साल से जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान मथुरा के थे प्राचार्य
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

आगरा | डाइट प्राचार्य मथुरा रहे डॉ मुकेश अग्रवाल अब प्रभारी मण्डलीय शिक्षा निदेशक आगरा होंगे | उनकी नवीन तैनाती के आदेश अनु सचिव देवी शंकर शुक्ल ने शनिवार को कर दिए हैं | जल्द ही डॉ मुकेश को नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करना होगा | इससे पूर्व उनको प्रभारी मण्डलीय शिक्षा निदेशक मुरादाबाद बनाया गया था | डॉ मुकेश लगभग 5 वर्ष डाइट मथुरा के प्राचार्य पद पर तैनात रहे | इस दौरान इन्होने प्राथमिक शिक्षा को सुधारने की अनूठी पहल की | यहीं नहीं प्राथमिक शिक्षाकों की नियुक्ति में हुए करोड़ों के घोटाले का भंडाफोड़ कर ये खासे चर्चा में आ गए |






