AGRA- राजनीतिक दलों की सर्कुलर सोच से देश खतरे में : जैन

-भारत रक्षा मंच ने मनाया स्थापना दिवस
-जुलाई में शुरू होगा लाठी वितरण कार्यक्रम
भरत लाल गोयल पीडीयू समाचार


आगरा | भारत रक्षा मंच का स्थापना दिवस समारोह सरस्वती शिशु मंदिर पंचकुइयां आगरा में धूमधाम से मनाया गया ¦ इस मौके पर मुख्य वक्ता कृपालु किनकर योगेंद्र जी ने कहा कि हिंदू धर्म केवल धर्म नहीं है, यह एक जीवन शैली है | भारत में रह रहे सभी लोग हिंदू हैं | उनको हिंदू धर्म स्वीकार कर घर वापसी कर लेनी चाहिए क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू ही थे | इस परिप्रेक्ष्य में सामाजिक संवेदना जगाना तथा आत्मविश्वास युक्त मुखर एवं भारतीयता का आग्रही बनाना भारत रक्षा मंच का प्रमुख उद्देश्य है | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश चंद जैन ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए | उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सर्कुलर सोच एवं मुस्लिम मजहबी एवं जेहादी मानसिकता से देश खतरे में है |
भारत रक्षा मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ सुधीर शर्मा ने बताया कि भारत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लगातार घुसपैठ जारी है| प्रतिदिन लगभग 3000 विदेशी भारत बांग्लादेश सीमा में प्रवेश कर रहे है| लगभग तीन करोड़ लोग भारत आ चुकेहै | इससे आसाम में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में जातीय धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनीतिक समस्या पैदा हो रही है| भारत रक्षा मंच के जिला महामंत्री योगेंद्र कटारा ने संगठन की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला | संगठन जुलाई माह में लाठी वितरण अभियान चलाएगा | अगस्त में तीन दिवसीय एक प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा, जिसमें लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं बौद्धिक सत्र लगाए जाएंगे | हिंदू समाज को मजबूत बनाना संगठन का उद्देश्य होगा | कार्यक्रम में संघ गीत सुनील शर्मा ने प्रस्तुत किया| कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ | इस अवसर पर प्रचार मंत्री नितिन खंडेलवाल, निर्भय सिंह भदोरिया, धर्मेंद्र शर्मा, यज्ञ दत्त आर्य, डीसी शर्मा , तीर्थराज सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रवीण भदौरिया, रजनी कांत गुप्ता, हेमचंद्र अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सोनल मित्तल, सपना शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद थे संचालन डॉक्टर संजय कुलश्रेष्ठ ने किया|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*