– गदिया सिकंदरा की घटना
पीडीयू समाचार

कानपुर-देहात के गदिया सिकंदरा की सेंगर नदी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई | पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है | परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है | शवों की पहचान हरिया फिरोज़बाद राजेंद्र और सीमा के रूप में हुई है | बताया गया है 22 जून को राजेंद्र हरिया फिरोजाबाद से अपनी ममिया ससुराल गदिया सिकंदरा गया था | सीमा व राजेन्द्र के बीच अवैध संबंध बताए गए हैं | सीमा की माँ गुड्डी ने बताया कि दामाद सोनू का फोन आया था कि तुम्हारी लड़की भाग गई है | दूसरे दिन दोनों का शव नदी में मिला है | सूचना पाकर थानाध्यक्ष तुलसी राम व एसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंच गए |






