LUCKNOW-डीएलएड(बीटीसी) द्विवर्षीय पाठयक्रम में ऑनलाइन आवेदन कल से

– 50 फीसदी के साथ स्नातक पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

लखनऊ | द्विवर्षीय पाठयक्रम डीएलएड(बीटीसी) में प्रवेश के लिए लंबे इंतज़ार के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने डेट जारी कर दी है | ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी | आवेदन के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश बोर्ड या सीबीएसई, आईसीएस बोर्ड से हाईस्कूल, इंटर पास के साथ साथ 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है | आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होकर 11 जुलाई तक जारी रहेगी | खाली सीटों पर काउन्सिलिंग का द्वितीय चरण 16 अगस्त से शुरू होगा| प्रथम चरण का प्रशिक्षण कॉलेजों में 6 अगस्त से शुरू हो जाएगा | द्वितीय चरण के छात्रों के लिए प्रशिक्षण संस्थानों को अलग से क्लासेज लगानी होंगी ताकि समय से उनका पाठयक्रम पूर्ण हो सके |
—————————
राजकीय संस्थानों मे 10400 व निजी संस्थानों में 41 हजार होगी फीस
डीएलएड पाठयक्रम में निजी संस्थानों के लिए 41 हजार तो सरकारी संस्थानो में 10400 रुपये फीस रखी गई है | आवेदन प्रक्रिया की फीस सामान्य छात्र से 500 व एससी एसटी से 300 और विकलांग से 100 rs फीस होगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*